अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya

Updated Sun, 06 Sep 2026 11:09 PM IST

वापस बुलाये गए कर्मचारियों को  दोबारा मंदिर की व्यवस्थाओं में जिम्मेदारी दी गई है। तीनों की वापसी को राम मंदिर की नई व्यवस्था में पुराने कर्मचारियों को लेकर अपनाए जा रहे रुख में बदलाव के तौर पर भी देखा जा रहा है।


Three Ram Mandir employees, removed following complaints, have been reinstated.

राम मंदिर परिसर का दृश्य



विस्तार

राम मंदिर में मामूली शिकायत के बाद सेवा से हटाए गए तीन कर्मचारियों की दोबारा मंदिर की व्यवस्थाओं में वापसी हो गई है।


राम मंदिर ट्रस्ट के अंतिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन ने शिकायत के बाद केडी तिवारी, बजरंग पाठक और कारसेवक वासुदेव गुप्ता के पुत्र संदीप गुप्ता को सेवा से हटा दिया था। अब ट्रस्ट के नवनियुक्त महासचिव गोविंद देव गिरि ने तीनों कर्मचारियों को वापस काम पर बुला लिया है।

ये भी पढ़ें – अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में महिपाल सिंह का बयान दर्ज, गोविंद देव को महासचिव बनाने पर उठाए सवाल



ये भी पढ़ें – मिशन 2027 का रोडमैप: कोई जाति न छूटे, हर बूथ जीतने का लक्ष्य दे गए तावड़े, कमजोर बूथों की मैपिंग के दिए निर्देश

इसके साथ ही उन्हें दोबारा मंदिर की व्यवस्थाओं में जिम्मेदारी दी गई है। तीनों की वापसी को राम मंदिर की नई व्यवस्था में पुराने कर्मचारियों को लेकर अपनाए जा रहे रुख में बदलाव के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि ट्रस्ट की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *