गोपनीय सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, थाना रोरावर की टीम को गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ में 12 लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी के अनुसार, पूछताछ में इन लोगों ने खुद को बांग्लादेश के बादीपुर जिले का निवासी बताया है।
पुलिस का कहना है कि ये लोग अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। इसके बाद अलीगढ़ के कोतवाली क्षेत्र स्थित हड्डी गोदाम इलाके में रह रहे थे।
आधार, पैन और वोटर आईडी समेत कई दस्तावेज मिले
पुलिस को गिरफ्तार लोगों के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इनमें स्थानीय पते पर बने आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी शामिल हैं। इसके अलावा बैंक खातों से जुड़े कागजात, ईपीएफओ कार्ड और कई मोबाइल सिम भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अब इन दस्तावेजों की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन लोगों ने भारतीय पहचान से जुड़े दस्तावेज किस आधार पर बनवाए और इन्हें बनवाने में किसकी मदद ली गई।
