It is not right to close the hospital: Akhilesh Yadav

अ​खिलेश यादव का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता

जगदीशपुर (अमेठी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संजय गांधी अस्पताल, मुंशीगंज के मामले में बेबाकी से अपनी बात रखी। कहा कि यदि अस्पताल में किसी बेटी की किसी डॉक्टर की लापरवाही से जान गई है तो इसका मतलब यह नहीं कि अस्पताल को बंद कर दिया जाय।

सुल्तानपुर से वापस होते समय मंगरौरा के पास लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहाकि अस्पताल बंद होने से जनता को परेशानी पहुंचाई जा रही है। सरकार कानून के हिसाब से डॉक्टर पर कार्रवाई करें, वह अलग विषय है लेकिन, अस्पताल चले, दवाई मिले, इलाज समय से हो, जो सुविधा गरीबों को मिलने वाली हो, वो मिले।

एक अन्य सवाल में कहाकि अमेठी से गठबंधन चुनाव लड़ेगा। इसके बाद रोड नंबर एक पर पूर्व जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव, मोहम्मद अरशद अहमद, जियाउल हक, तुफैल खान, विमलेश सरोज, अनवार अहमद ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रास्ते में जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने जैनुल हुसैन, आरिफ के साथ स्वागत किया। सपा मुखिया ने जिलाध्यक्ष से संजय गांधी अस्पताल के मामले में जानकारी ली।

इधर, सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में भी समर्थकों ने रास्ते में स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गाड़ी से उतर कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए लोगों के साथ चाय पी। संजय गांधी अस्पताल का संचालन कराने की अपील की तो उन्होंने मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द चालू करने की बात कही। इस मौके पर मुलायम यादव, नागेश, घनश्याम सिंह, राजा मानसिंह,जगप्रसाद,रोहित, सतीश अजय अमित आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें