
जिला अस्पताल, आगरा
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6adc51d5f88987d1380503a9″,”slug”:”agra-district-hospital-to-launch-dental-clinic-next-month-offering-root-canal-fillings-and-teeth-cleaning-2026-10-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आगरा: जिला अस्पताल में होगा दांतों का पूरा इलाज, रूट कैनाल से सफाई तक की सुविधा; अगले महीने से शुरुआत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जिला अस्पताल, आगरा
– फोटो : सोशल मीडिया
आगरा जिला अस्पताल में डेंटल क्लीनिक तैयार किया जा रहा है। मशीनें और उपकरण भी आ गए हैं। इससे मरीजों को रूट कैनाल, दांतों की सफाई समेत कई सुविधाएं मिलेंगी।
शासन ने जिला अस्पताल में डेंटल क्लीनिक शुरू करने की योजना बनाई है। शासन से आई मशीनें और उपकरण स्थापित करने के बाद मरीजों के दांतों की सफाई, रूट कैनाल, फिलिंग समेत अन्य का इलाज शुरू हो जाएगा। जिला अस्पताल में रोजाना दांत से जुड़ी बीमारियों के 80 से अधिक मरीज आते हैं।
दांत टूटने, खराब होने, गंदगी लगने, दांत हिलने, पायरिया समेत अन्य परेशानी के लिए मरीजों को अभी सिर्फ सामान्य ओपीडी का ही लाभ मिलता है। क्लीनिक शुरू होने के बाद अन्य सुविधाएं मिलेंगी। शासन से दंत विशेषज्ञों की तैनाती भी हो गई है।
डेंटल क्लीनिक के प्रभारी डॉ. पियूष जैन ने बताया कि क्लीनिक के लिए कक्ष तैयार किया जा रहा है। अगले महीने से मरीजों को सुविधाएं मिलने लगेंगी।