
नगर निगम आगरा
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad1adad4b3e2ede6808344f”,”slug”:”agra-to-install-1-000-solar-street-lights-across-100-wards-before-diwali-2026-10-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आगरा: दिवाली से पहले जगमगाएंगी शहर की गलियां, 100 वार्डों में लगेंगी एक हजार सोलर लाइटें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

नगर निगम आगरा
दिवाली से पहले शहर की गलियां एक हजार से अधिक सोलर लाइटों से जगमगाएंगी। शहर के 100 वार्डों में हर एक में 10-10 सोलर लाइटें लगवाने की योजना है। 18 वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइटों में लीथियम बैटरी होगी जो सौर ऊर्जा से चार्ज होगी। नगर निगम खंभों के साथ ही लगवाएगा। खंभे पर यूनिक आईडी होगी, जिससे निगरानी और मरम्मत में आसानी होगी।
केंद्र सरकार की योजना के तहत आगरा के 100 वार्डों में लाइटें लगाने का काम शुरू हो चुका है। हर पार्षद के क्षेत्र में 10-10 सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी। 10 मनोनीत पार्षदों को भी भी लाइटें दी जाएंगी। लीथियम बैटरी बेहद छोटी अधिक क्षमता की होगी। लाइटें गैल्वेनाइज्ड आयरन के पोल पर लगेंगी जिससे जंग नहीं लगेगी।
विद्युत यांत्रिक के मुख्य अभियंता अजय कुमार राम ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत सोलर स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध कराई जा रही हैं। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव के मुताबिक स्थलों को चिह्नित कर लगवाया जाएगा।