39 sub inspectors transferred ahead of assembly elections in Agra

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लंबे समय से एक ही थाने और चाैकी पर जमे 39 दरोगा को एक थाने से दूसरे थाने की चाैकी पर तैनाती दी गई है।


डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। इसमें देखा जा रहा है कि किसने पूर्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ड्यूटी की है। इसी क्रम में पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक हुई थी। इसमें 39 दरोगा को चिह्नित किया गया। 

बृहस्पतिवार को सभी को अलग-अलग चाैकी का प्रभार दिया गया है। थाना रकाबगंज, जगदीशपुरा, ट्रांस यमुना, ताजगंज, शाहगंज, सदर, सिकंदरा, रकाबगंज, हरीपर्वत, सिकंदरा, एकता, कमला नगर, छत्ता, कोतवाली से दरोगाओं को इधर से उधर भेजा गया। इससे पहले वर्ष 2023 बैच के 20 दरोगा को शहर से देहात में तैनाती दी गई थी। तब लाटरी सिस्टम अपनाया गया था।

 



Source link