आगरा कॉलेज:डिजिटाइजेशन के नाम पर 12 साल पहले ले गए दुर्लभ किताबें, 18 कर दीं गायब – 18 Rare Books Missing From Agra College Library After Digitization Contract

आगरा कॉलेज की ऐतिहासिक लाइब्रेरी में किताबें सुरक्षित रखने के बजाय उनके गायब होने का मामला सामने आया है। करीब 12 साल पहले डिजिटलीकरण के लिए निजी कंपनी को सौंपी गईं दुर्लभ पुस्तकें आज तक वापस नहीं आईं। अब लाइब्रेरी के नए सिरे से डिजिटाइजेशन की तैयारी हुई तो पुराने रिकॉर्ड और पुस्तकों का मिलान किया गया। 32 दुर्लभ पुस्तकों की सूची में से सिर्फ 14 ही उपलब्ध मिलीं। 18 पुस्तकें गायब बताई जा रही हैं। इनमें इतिहास, फारसी साहित्य, मुगलकालीन दस्तावेज और चित्रकला से जुड़ी महत्वपूर्ण पुस्तकें शामिल हैं। कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर का यह नुकसान वर्षों तक रिकॉर्ड में दबा रहा।…




Source