थाना फरह क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की माैत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शव को अछनेरा स्थित अंबेडकर पार्क में रखकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

अछनेरा की बड़ी बस्ती की रहने वाली नीलम पत्नी आकाश को प्रसव पीड़ा होने पर फरह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों और स्टाफ ने घोर लापरवाही बरती, जिससे महिला की स्थिति बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे आगरा रेफर किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। 

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए रविवार को मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने अछनेरा के अंबेडकर पार्क में शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर अछनेरा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मामला फरह थाना क्षेत्र का होने के कारण उन्हें उचित कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *