Three Transformers Targeted in 20 Days in Agra

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने पिछले 20 दिनों में पनवारी फीडर के पनवारी व जऊपुरा दो गांवों में ट्रांसफार्मर चोरी की 3 घटनाओं को अंजाम दिया है। सिकंदरा के गांव पनवारी में अटूस रोड पर गांव के पास ही 400 केवी का ट्रांसफाॅर्मर रखा हुआ है, जिससे आधे गांव में बिजली सप्लाई होती है। शनिवार की रात चोर ट्रांसफाॅर्मर से कीमती सामान निकाल ले गए।




ग्राम प्रधान सोनू चौधरी ने बताया कि रात 1 बजे गांव की बिजली चली गई थी। चोरों ने 1 बजे के बाद घटना को अंजाम दिया होगा। 8 दिन पहले पनवारी के किसान रामरतन के खेत पर लगे ट्यूबवेल के ट्रांसफाॅर्मर को चोर खोल ले गए थे। वहीं 20 दिन पहले इसी फीडर के गांव जऊपुरा के किसान रंजीत सिंह के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को चोर खोल ले गए थे। जेई रुनकता ने थाना सिकंदरा में घटना की तहरीर दी है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *