आगरा के थाना खेरागढ़ में खनन माफिया के गुर्गों ने शनिवार को पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मारने के बाद तमंचे से गोलियां चलाई। पीछा करते एक सिपाही अजय को गोली मार दी। गोली कान के पास लगी है। खनन माफिया के गुर्गे वहां से भाग निकले।
