न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey

Updated Wed, 15 Apr 2026 09:43 PM IST

Kanpur News: डिजिटल अरेस्ट कर 11.21 लाख वसूलने का मामला सामने आया है। किदवईनगर निवासी पीड़ित ने बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


UP: Held under 'Digital Arrest' for Seven Days; ₹11.21 Lakh Extorted

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। शातिर ने खुद को टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी बनकर हवाला कारोबार में शामिल होने की बात कहकर डराया। इसके बाद उसके साथी दूसरे साइबर ठग ने खुद को क्राइम ब्रांच का फर्जी एसपी बताकर सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। डर धमकाकर 11.21 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित ने बाबूपुरवा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Trending Videos



किदवईनगर एम- ब्लॉक निवासी राजेश कुमार शुक्ला कॉपरेटिव बैंक में कैश कलेक्शन का काम करते थे। वर्ष 2013 में बैंक बंद होने के बाद से वह घर पर ही रह रहे हैं। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार छह अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को भारत संचार निगम लिमिटेड से बताया। डराते हुए बताया कि तुम्हारे नाम पर चार सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं। इनसे जुड़े चार बैंक खातों की मदद से हवाला की रकम का लेनदेन किया जा रहा है। इसके बाद जेल जाने की बात कह डराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *