जसवंतनगर। मलाजनी न्याय पंचायत में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कबड्डी में मलाजनी और भतौरा की टीमें विजेता रहीं। 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में निशांत पहले और बादल दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनन्या ने पहला और मानवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में सचिन ने पहला और आदित्य ने दूसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में रश्मि पहले स्थान पर रहीं।

लंबी कूद के प्राथमिक बालक वर्ग में प्रेम कुमार पहले और निशांत दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आलिया पहले और अनन्या दूसरे स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर में आदित्य पहले और सचिन दूसरे स्थान पर रहे। मलाजनी की रोशनी ने बालिका वर्ग में सबसे लंबी छलांग लगाई। कबड्डी के उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में मलाजनी की टीम विजेता और भतौरा उपविजेता रही। प्राथमिक बालक वर्ग में भतौरा विजेता और कैस्त उपविजेता बनी। बालिका वर्ग में भतौरा की टीम विजेता तथा मलाजनी उपविजेता रही।

हरिओम, केशव, योगेंद्र, बलबीर और सत्यवीर ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विशुन सिंह, हरी कुमार, मो. फुरखान, राजेंद्र सिंह और नीरज राजपूत उपस्थित रहे। संजीव सिंह, उमेश शर्मा और पंकज कुमार भी इस दौरान मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें