उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद में पति की हत्या के बाद सूफिया बानो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और आधे घंटे तक शव नहीं उठने दिया। इस दौरान पुलिस और परिजन के बीच नोकझोंक भी हुई। सूफिया ने आरोप लगाया कि मंगलवार को दो बार विवाद के बाद पुलिस आई, लेकिन कार्रवाई न करते हुए सिर्फ समझाकर चली गई। अगर उसी समय सही कार्रवाई होती तो शायद पति की हत्या न होती।  सूफिया ने बताया कि घर में तीन कमरे हैं। एक में वह अपने पति और बच्चे के साथ रहती है।



जबकि घर के अन्य दो कमरों में ससुर, जेठ और देवर रहते हैं। घर के बंटवारे को लेकर पति का ससुर और अन्य भाइयों से आए दिन झगड़ा होता रहता था। पति लोडर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, यह बात घर वालों को नागवार गुजरती थी। उसने बताया कि मंगलवार को वॉशिंग मशीन रखने को लेकर विवाद हुआ था। दो बार हुए विवाद के बाद पुलिस आई लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की। पत्नी ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। काफी समझाने के बाद वह शांत हुई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें