जालौन। अलग-अलग स्थानों पर बेचने के लिए देशी शराब के क्वार्टर ले जा रहे दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने 90 क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसआई रामकिशोर को सारंगपुर मोड़ और एसआई जयकिशोर को छौलापुर रोड पर संदिग्धों के शराब लेकर जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर सारंगपुर रोड से खंडेराव निवासी सर्वेश कुमार और छौलापुर रोड से राजकुमार को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास से 45-45 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने शराब बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *