न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey

Updated Wed, 07 Oct 2026 11:29 PM IST


Kanpur: Scooter skids on gravel scattered on flyover; father and son injured

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया



महाराजपुर के छतमरा गांव निवासी मुजाहिद बेटे अजमेर के साथ बुधवार को स्कूटी से उन्नाव के बदरका में निमंत्रण देने जा रहे थे। स्कूटी अजमेर चला रहा था। चकेरी के हरजिंदरनगर फ्लाईओवर पर फैली बजरी में अचानक स्कूटी फिसल गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में मुजाहिद और अजमेर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां मुजाहिद की हालत गंभीर देख हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *