जागरण संवाददाता, आगरा Agra News: शाहगंज के अर्जुन नगर में मंगलवार सुबह 10: 30  बजे नगर निगम के टैंकर (सीवर जेटिंग मशीन) ने बाइक सवार पूर्व फौजी सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी रेखा कुमारी को रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक रियाजुद्दीन टैंकर को छोड़कर भाग गया।

मूलरूप से भरतपुर के गांव इब्राहिमपुर निवासी पूर्व फौजी 40 वर्ष के सुखविंदर सिंह अपनी पत्नी रेखा कुमारी के साथ वर्तमान में धनौली में किराए पर रहते थे। मंगलवार सुबह 10; 30 बजे सुखविंदर अपनी पत्नी के साथ बाइक पर रुई की मंडी रेलवे फाटक की ओर जा रहे थे।



Source link

अभी अभी की खबरें