speeding Matador ran over four young women one died and two sustained serious injuries In Agra

हादसे के बाद अस्पताल में जुटी भीड़।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में शुक्रवार रात तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क किनारे पैदल जा रहीं चार युवतियों को चपेट में ले लिया। हादसे में खुशबू जुरैल (22) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के दौरान खुशबू डीसीएम के नीचे फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसे बाहर निकाला। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे कालिंदी विहार के एच ब्लॉक में कैला देवी मंदिर के सामने खुशबू अपनी बहन भूमि (18) और पड़ोसी शिखा कुशवाह के साथ सहेली निशा चौधरी (20) को छोड़ने आई थी। निशा गोविंद कॉलोनी की निवासी है। चारों सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिखा और निशा दूर जाकर गिरीं, जबकि खुशबू वाहन के साथ घिसटती चली गई। इसके बाद डीसीएम दूसरे वाहन से भी टकरा गई।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *