डिजिटल डेस्क, लखनऊ।योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों सहित 28 का कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। पीएसी वाहिनियों के सेनानायकों सहित कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्त भी बदले गए हैं।

प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। चार पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्तों की अदला-बदली की गई है। इनमें कई अधिकारियों का ट्रांसफर निरस्त भी किया गया है।

वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रयागराज और प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (स्थापना) बनाया गया है। वहीं गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। इसके अलावा लखनऊ, बरेली, आगरा, अलीगढ़ और सहारनपुर परिक्षेत्रों में भी बदलाव किया गया है।  

आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर में नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर को भी बदला गया है। प्रयागराज और वाराणसी में भी नए पुलिस कमिश्नर की तैनाती की गई है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर बनीं। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ नोएडा के पुलिस कमिश्नर बने।

वाराणसी के मोहित अग्रवाल का पुलि‍स आयुक्त वाराणसी से पुलि‍स कमि‍श्ररेट प्रयागराज में इसी पद पर भेजा गया है। वाराणसी में कि‍रण एस. की पुलि‍स आयुक्त के पद पर तैनाती की गई है पुलि‍स महान‍िरीक्षक, लखनऊ परि‍क्षेत्र के पद पर थे।

पुलि‍स कमि‍श्नर प्रयागराज पीयूष मोर्डिया को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में ADG स्थापना की जिम्मेदारी मिली है। रमित शर्मा को ADG लखनऊ जोन में ट्रांसफर किया है। शर्मा अभी तक एडीजी बरेली जोन हैं। लक्ष्मी सिंह को पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद बनाया गया। जे. रविंदर गौड़ पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर बने।

प्रभाकर चौधरी को पुलिस उप महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक सिंह को DIG आगरा परिक्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. गौरव ग्रोवर को एसएसपी मुरादाबाद के पद पर ट्रांसफर किया गया है। उनके स्थान पर सतपाल को अयोध्या का SSP बनाया गया है। सतपाल अभी एसएसपी मुरादाबाद के पद पर तैनात हैं।

कौन कहां से कहां गया

मोहित अग्रवाल : पुलिस आयुक्त वाराणसी से पुलिस आयुक्त प्रयागराज।

पीयूष मोर्डिया : पुलिस आयुक्त प्रयागराज से अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ।

रमित शर्मा : अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन से अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन।

लक्ष्मी सिंह : पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से पुलिस आयुक्त गाजियाबाद।

प्रवीण कुमार : अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन।

जे. रविंदर गौड़ : पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर।

किरण एस. : पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र से पुलिस आयुक्त वाराणसी।

प्रभाकर चौधरी : पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र।

शैलेश कुमार पांडेय : पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र।

आशीष तिवारी : पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र।

डॉ. गौरव ग्रोवर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद।

सुनीति : पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ।

आकाश तोमर : सेनानायक, आठवीं वाहिनी पीएसी, बरेली से पुलिस अधीक्षक, डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद।

अमित कुमार प्रथम : सेनानायक, 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ।

नरेंद्र कुमार सिंह : सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा से पुलिस अधीक्षक, पीएसी, सीतापुर।

डॉ. अनिल कुमार पांडेय : सेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ।

त्रिभुवन सिंह : सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा से पुलिस अधीक्षक, जीआरपी मुख्यालय, लखनऊ।

राजेश कुमार श्रीवास्तव : सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ। इनके पास कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी था।

सुशील कुमार शुक्ला : सेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक, पीएसी, गोरखपुर।

अजीत कुमार सिन्हा : सेनानायक, 33वीं वाहिनी पीएसी, झांसी से पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ।

दिनेश त्रिपाठी : पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज।

सत्यपाल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या।

कुलदीप सिंह गुनावत : पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज से पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर।

प्रीति यादव : पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा।

पुनीत द्विवेदी : अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त, गाजियाबाद।

नीतू : अपर पुलिस उपायुक्त, गाजियाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ।

अमित कुमार कुमावत : अपर पुलिस उपायुक्त, गाजियाबाद के पद पर किए गए स्थानांतरण को निरस्त कर आगरा कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है।



Source link