उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में हुई अनियमितता से सड़क रोज कई जगह और दब रही है। बुधवार को कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर तीन और लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर एक स्थान पर बारिश के पानी से मिट्टी धंस गई।
वहीं, बारिश होने से दो स्थानों दोनों लेन पर तीन जगह सड़क में नाली (व्हील ट्रैक) में भर रहे पानी से लोगों को परेशानी हुई। कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर किलोमीटर संख्या 59 से 59.3 कोरारी गांव के पास तीन सौ मीटर में दो जगहें बनी नाली में बारिश के दौरान पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।
