
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a413a815617a986040b7608″,”slug”:”unnao-motorcycle-hit-by-tractor-trolley-and-dragged-for-20-meter-two-dead-2026-06-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक बीस मीटर तक घिसटी, जीजा-साले की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला
कालूखेड़ा-असोहा मार्ग पर सेरवैया गांव की मोड़ के पास बाइक सवार फुफेरे जीजा-साले को डस्ट लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक ट्रैक्टर में फंसकर लगभग बीस मीटर तक घिसटती चली गई। घिसटने से उसमें आग लग गई। हादसे में जीजा-साले की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के चौपई गांव निवासी सूरत रावत (55) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बेटे अमृतलाल ने बताया कि मेरे ससुर रामभजन की मौत होने पर रविवार दोपहर पिता मेरी ससुराल थानाक्षेत्र के ही गांव भटपुरा बाइक से आए थे। वहां से बर्फ की सिल्ली लाने के लिए अपने फुफेरे साले असोहा थानाक्षेत्र के गांव गिलशहामऊ निवासी रज्जन रावत (50) को बैठाकर कालूखेड़ा जा रहे थे।