आगरा में एकतरफा प्यार पर युवक ने युवती के सगाई समारोह में हंगामा किया। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस पर लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

शाहगंज क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि ग्यासपुरा निवासी अंकित बुरी नजर रखता है। उसने कई बार विरोध किया और परिजन ने अंकित के घर पर जाकर शिकायत की। आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह बदनाम कर देगा। 12 अप्रैल को बिजलीघर स्थित आंबेडकर पार्क में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। आरोपी ने वहां आकर हंगामा किया।
अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के साथ कभी कोई फोटो नहीं खिंचवाया। वह फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवक और उसके भाई रोहित और पिंकू भी धमका रहे हैं। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।