न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Fri, 20 Mar 2026 07:43 PM IST

Kanpur News: घाटमपुर के मुगल रोड पर टैंकर हादसे में मृत तीन युवकों का शुक्रवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे इन युवकों की मौत से पूरे कस्बे में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Kanpur Ghatampur Accident Three Hearses Rise Simultaneously Tearful Farewell Bidden as MLA Shares in the Grief

घाटमपुर हादसे में तीन युवकों की मौत का मामला
– फोटो : amar ujala



विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में मुगलरोड पर शाखा जनवारा गांव के पास दूध टैंकर से गुरुवार को कुचलकर हुई तीन युवकों की मौत का मातम दूसरे दिन भी घरों में छाया रहा। पोस्टमार्टम के बाद शवों के घर पहुंचने से लेकर दाह संस्कार तक परिजनों की रोने चीखने की आवाजें गूंजती रही।

Trending Videos


हादसे में कस्बा घाटमपुर के तीन युवकों की मौत होने की खबर मिलने पर शव दाह गृह पहुंची विधायक सरोज कुरील ने परिजनों से घटना पर गहरा दुःख जताया। साथ ही हर संभव मदद का तीनों परिवारों को भरोसा दिया। मालूम हो कि नौबस्ता पश्चिमी वार्ड में बुधवार की रात वृद्धा प्रेमा देवी की बीमारी से मौत हो गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *