कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी दुबे गांव में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके पुत्र के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। हैरानी की बात यह है कि इस मारपीट में एक महिला भी शामिल रही, जिसने पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए उसे पीटा। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग महिला और उसके बेटे को घेरकर मार रहे हैं।


loader

Trending Videos



पीड़ित महिला ने जालौन कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *