सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। सोमवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर टास्क फोर्स ने आगरा कैंट स्टेशन के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक शौचालय में चल रहे अवैध ढाबे को बंद कराया।
आगरा कैंट मार्केट के सामने स्थि शौचालय के मुख्य हिस्से पर ढाबा संचालित किया जा रहा था। संचालक ने यहां न केवल काउंटर और टेबल-कुर्सियां डाल रखी थीं, बल्कि कबाड़ फैलाकर पूरे परिसर को निजी संपत्ति बना लिया था। इस कारण शौचालय का उपयोग बंद हो गया था, जिससे महिलाओं को परेशानी हो रही थी।
शिकायत मिलते ही हरकत में आई टास्क फोर्स ने मौके पर पहुंचकर ढाबे का सामान जब्त किया और अवैध निर्माण ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
