आगरा विकास प्राधिकारी की तरफ से अवैध निर्माण पर शनिवार को कार्रवाई की गई। कालिंदी विहार स्थित कृष्ण गोल्ड कॉलोनी में पांच मकान और गढ़ी जीवनराम में सात दुकान सील की गई। सिरौली रोड पर चार मंजिल कॉम्पलेक्स में छह दुकान और दो हॉल सील करने की कार्रवाई की गई।


हाथरस रोड स्थित गढ़ी जीवनराम में बीआरबी फार्म हाउस के बराबर से मुकेश शर्मा ने 110 वर्ग मीटर में सात दुकानों का अवैध निर्माण कर लिया। नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका। शनिवार को प्रवर्तन दल ने सात दुकानों को सील कर दिया। यहां से टीम कालिंदी विहार में 100 फुट रोड स्थित आरबी डिग्री कॉलेज के पास अवैध रूप से विकसित हो रही कृष्णा गोल्ड कॉलोनी पहुंची।

यहां प्रदीप भंडारी ने पांच मकान बिक्री के लिए बनाए हैं। सभी को सील कर दिया गया। तीसरी कार्रवाई ताजगंज वार्ड में की गई। रोहता स्थित गौरीकुंज में सुषमा के नाम से प्लॉट नंबर 30 पर अवैध रूप से चार मंजिल व्यावसायिक कॉम्पलेक्स बनाया गया है। यहां पर छह दुकान और हॉल को सील किया है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि सील की जिम्मेदारी भवन स्वामी की होगी। सील से छेड़छाड़ की गई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। शमन नहीं कराने पर अवैध निर्माण ध्वस्त होंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें