{“_id”:”6af3d711ce7e54b5e50829ef”,”slug”:”former-voters-can-fill-form-6-after-sir-no-action-under-section-31-read-full-update-2026-11-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एसआईआर: पूर्व मतदाता भर सकेंगे फार्म-6, धारा-31 के तहत नहीं होगी कार्रवाई; पढ़ें पूरा अपडेट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एसआईआर: पूर्व मतदाता भर सकेंगे फार्म-6
विस्तार
चुनाव आयोग ने उन पूर्व मतदाताओं को राहत दी है, जिनका नाम वर्तमान सूची में नहीं है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पहले पंजीकृत रहे मतदाता बिना किसी भय के फार्म-6 जमा कर सकेंगे।
इसके लिए उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के तहत कोई कार्रवाई नहीं होगी। यह छूट तभी मिलेगी, जब उनका नाम किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत न हो और फार्म-6 में घोषणा विधिसम्मत हो।
आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। साथ ही इसकी जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी देने के लिए कहा गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है। वे वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि नाम नहीं है, तो बिना किसी भय या संकोच के फार्म-6 जमा कर आवेदन करें।

