एसएन मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में आधुनिक सुविधा शुरू हो गई है। यहां पिक्चर आर्काइविंग एंड कम्युनिकेशन (पीएसी) सिस्टम लग गया है। इससे एक साथ पांच मरीजों की रिपोर्ट देखकर बनाई जा सकती है। मरीजों के रिकॉर्ड डिजिटल सुरक्षित रखे जा सकेंगे।

रेडियोलॉजी विभाग में रोजाना 250 एक्सरे, 80 अल्ट्रासाउंड, 15-20 एमआरआई और 40-50 सीटी स्कैन हो रहे हैं। इसमें पीएसी सिस्टम के तहत पांच कंप्यूटर लगाए गए हैं। जिससे एक साथ पांच मरीजों की जांच रिपोर्ट तैयार हो सकती है।

आईसीयू में भर्ती और इमरजेंसी के मरीजों की जांच के तत्काल बाद संबंधित चिकित्सक रिपोर्ट देख और इलाज शुरू कर सकेंगे। मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट ऑनलाइन भी सुरक्षित रहेगी,इसके खोने और खराब होने का खतरा नहीं है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन की चिकित्सकीय प्रक्रिया चरणबद्ध डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है।

विभागाध्यक्ष डॉ. हरी सिंह ने बताया कि पीएसी डिजिटल मेडिकल इमेजिंग तकनीक है। इसका उपयोग एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड की इमेज और रिपोर्ट को चिकित्सक अपने कंप्यूटर पर देख सकते हैं। इसमें पुराने रिकॉर्ड आसानी से देख सकते हैं।

मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई में भी सुविधा मिलेगी। रिपोर्ट को आसानी से किसी भी विशेषज्ञ के पास ऑनलाइन भेजा जा सकता है। शुभारंभ के मौके पर उप प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह, प्रमुख अधीक्षक डॉ. ब्रजेश शर्मा, डॉ. अंकुर गोयल, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. निखिल शर्मा, डॉ. करिश्मा गुप्ता, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. वीपी पांडे आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें