{“_id”:”6b094329d15dda208b0d3957″,”slug”:”auraiya-seven-police-stations-get-new-shos-and-the-postings-of-16-police-personnel-have-been-changed-2026-11-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”औरैया: पुलिस महकमे में फेरबदल, सात थानों को मिले नए प्रभारी निरीक्षक, 16 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यूपी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया पुलिस महकमे में प्रशासनिक कामकाज और कानून-व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए 16 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी सूची के तहत अधिकतर अधिकारियों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों व विशेष प्रकोष्ठों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक बिधूना थाने में निरीक्षक यशवन्त सिंह को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। दिबियापुर थाने की कमान निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान को सौंपी गई है। अछल्दा (एएचटी) थाने में निरीक्षक रीना गौतम को प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
