Auraiya Theft worth lakhs at a retired teachers home thieves also stole a crown from a temple

घर मे बिखरा सामान दिखाते रिटायर्ड शिक्षक राम महेश चौबे
– फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर में भटा रोड पर स्थित रिटायर्ड शिक्षक के सूने घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय रिटायर्ड शिक्षक शादी समारोह में गया था। चोरी की सूचना पीड़ित ने रात में ही कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही घटनास्थल पहुंचकर जानकारी की।



मूल रूप से इटावा जनपद के भरेह थाना क्षेत्र के गाँव हरौली के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक राम महेश चौबे बाबरपुर कस्बे में भटा रोड पर बने मकान में अकेले रहते है। उनका पुत्र नीरज चौबे अपने परिवार के साथ गांव मे रहता है। मंगलवार की शाम राम महेश चौबे शाम पांच बजे रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह औरैया निमंत्रण खाने गए थे।



Source link