UP BJP chief Bhupendra Singh Chaudhary addressed media in Lucknow.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी
– फोटो : amar ujala

विस्तार


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश की जनता के सामने कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से 200 करोड़ रुपये बरामद हुए है। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन लूट और दलाली की गारंटी है। जनता से लूटी गई पाई-पाई लौटानी होगी ये मोदी की गारंटी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब एक कांग्रेस सांसद के पास 225 करोड़ मिले हैं तो अन्य नेताओं के पास कितना होगा।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर की वर्तमान स्थिति को दर्शाने वाली तस्वीरें… प्रथम तल लगभग तैयार, पढ़ें पूरा अपेडट

ये भी पढ़ें – Barabanki: काशी की तर्ज पर महादेवा में बनेगा कॉरीडोर, प्रथम चरण में खर्च किए जाएंगे 30 करोड़

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने नेताओं को एटीएम बना दिया है। कांग्रेस के पास सिर्फ हिंदुत्व और सनातन से नफरत ही बची है। घमंडिया गठबंधन के नेता लूट-खसोट करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब ईडी-सीबीआई कार्रवाई करती है तो घमंडिया गठबंधन के नेता इसका विरोध करते है। आज इस मुद्दे पर सभी जिलों में प्रदर्शन कर कांग्रेस का विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन एक बेमेल गठबंधन है। विपक्ष जब हारता है तो ईवीएम और प्रशासन पर सवाल खड़ा कर लोकतंत्र का अपमान करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *