यूपी विधानसभा चुनाव 2027: चार राज्यों को जोड़ने वाला यही सहारनपुर आज विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के दो सबसे बड़े साझेदारों- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सबसे बड़े टकराव और दरार की वजह बन गया है।
उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर भौगोलिक रूप से चार राज्यों को जोड़ता है। इसके पश्चिम में हरियाणा है, उत्तर और पूर्व में उत्तराखंड, जबकि उत्तर में हिमाचल प्रदेश की सीमा लगती है। दिलचस्प बात यह है कि हरियाणा और उत्तराखंड की सीमाएं आपस में सीधे नहीं मिलतीं, सहारनपुर ही वह कड़ी है जो इन दोनों राज्यों को जोड़ता है।
लेकिन चार राज्यों को जोड़ने वाला यही सहारनपुर आज विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के दो सबसे बड़े साझेदारों- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सबसे बड़े टकराव और दरार की वजह बन गया है।
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए दोनों दलों के बीच चल रही सीट बंटवारे की बातचीत उस वक्त गतिरोध में फंस गई, जब सपा ने अपनी पहली लिस्ट में पांच उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इस सूची में सहारनपुर जिले की दो सीटें- सहारनपुर (देहात) और बेहट—भी शामिल हैं, जिन पर कांग्रेस चुनाव लड़ने की उम्मीद लगाए बैठी थी।
सपा ने इन दोनों सीटों पर अपने मौजूदा विधायकों- सहारनपुर से आशु मलिक और बेहट से उमर अली खान को दोबारा टिकट थमा दिया है। पश्चिमी यूपी में अपना सियासी कद बढ़ाने की कोशिश में जुटे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की नजरें इन्हीं दोनों सीटों पर टिकी थीं। 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की सात सीटों में से भाजपा ने पांच (देवबंद, गंगोह, नकुड़, रामपुर मनिहारान और सहारनपुर नगर) पर जीत दर्ज की थी, जबकि बाकी दो सीटों- बेहट और सहारनपुर पर सपा को जीत मिली थी।
सपा के इस एकतरफा ऐलान के बाद दोनों सहयोगी दलों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बेहद तीखे तेवर दिखाते हुए गठबंधन को लेकर सपा की गंभीरता पर सवाल उठाए हैं और उस पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। सपा का तर्क है कि 2022 में दोनों सीटें जीतने के कारण इन पर उसका स्वाभाविक दावा बनता है। इसके जवाब में मसूद 2024 के लोकसभा चुनाव का हवाला दे रहे हैं, जब उन्होंने सहारनपुर संसदीय सीट जीती थी और इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भी बढ़त हासिल की थी।
सियासी ही नहीं, अब निजी अदावत भी बनी टकराव की वजह
इमरान मसूद और समाजवादी पार्टी के रिश्ते हमेशा से उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। गठबंधन की बातचीत चलने के बावजूद वे अखिलेश यादव की पार्टी के खिलाफ अक्सर कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं। 2007 के विधानसभा चुनाव में जीत के साथ राजनीतिक पारी शुरू करने वाले मसूद को इसके बाद लगातार चार चुनावों- 2012 विधानसभा, 2014 लोकसभा, 2017 विधानसभा और 2019 लोकसभा में हार का सामना करना पड़ा था। 2024 के लोकसभा चुनाव की जीत ने उनके सियासी करियर को संजीवनी दी।
मसूद का परिवार लंबे समय से सहारनपुर और पश्चिमी यूपी की राजनीति में दखल रखता है। उनके चाचा रशीद मसूद नौ बार सांसद (पांच बार लोकसभा और चार बार राज्यसभा) रहे और क्षेत्र के कद्दावर मुस्लिम नेताओं में गिने जाते थे। सियासी जमीन की तलाश में इमरान मसूद ने भी कई बार पाला बदला कांग्रेस से करियर शुरू करने के बाद वे जनवरी 2022 में सपा में गए, फिर उसी साल अक्टूबर में बसपा का दामन थामा और 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वापस कांग्रेस में लौट आए।
इस साल की शुरुआत से ही मसूद सीट बंटवारे को लेकर सपा पर हमलावर रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा से उनकी कथित नजदीकी और बेबाक बयानबाजी उन्हें लगातार सुर्खियों में रखती है। सपा नेता भी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से दोनों दलों के बीच तनाव बढ़ाने के लिए मसूद की बयानबाजी को जिम्मेदार मानते हैं।
हालांकि, यह टकराव अब केवल राजनीति तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसने निजी रूप भी ले लिया है।
दामाद की सपा में एंट्री: इस साल अगस्त में इमरान मसूद के दामाद शायान ने सपा का दामन थाम लिया और मसूद के खिलाफ सार्वजनिक बयान दिए। बताया जाता है कि शायान का मसूद की बेटी से तलाक हो चुका है और दोनों के बीच संबंध बेहद कड़वे हैं। एक ही राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण शायान की एंट्री रशीद मसूद की सियासी विरासत पर दावेदारी की जंग भी मानी जा रही है।
आशु मलिक से खुली अदावत: सहारनपुर से सपा के मौजूदा विधायक आशु मलिक, जिन्हें पार्टी ने फिर से उम्मीदवार बनाया है और मसूद के बीच भी छत्तीस का आंकड़ा है। अगस्त में सहारनपुर में जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि 2022 में जब मसूद सपा में थे, तो उन्होंने ही आशु मलिक के टिकट की पैरवी की थी।
उमर अली खान से दूरी: बेहट से सपा विधायक उमर अली खान भी कभी मसूद के करीबी माने जाते थे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे भी मसूद से दूर हो गए।
क्यों बेहद खास है सहारनपुर की सियासी बिसात?
सहारनपुर के करीब 19 लाख मतदाताओं में लगभग 6.8 लाख (41 प्रतिशत से ज्यादा) मुस्लिम हैं, जबकि बाकी हिंदू आबादी है। हिंदू मतदाताओं में दलितों की हिस्सेदारी करीब 22 प्रतिशत है। इस तरह 63 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम-दलित वोट बैंक सहारनपुर को सपा और कांग्रेस दोनों के लिए बेहद आकर्षक राजनीतिक मैदान बनाता है। इसके अलावा, देश की सबसे प्रभावशाली इस्लामी शिक्षण संस्थाओं में से एक ‘दारुल उलूम देवबंद’ भी इसी जिले में स्थित है, जो इसे क्षेत्रीय मुस्लिम राजनीति का केंद्र बनाता है।
पश्चिमी यूपी में अपना खोया जनाधार वापस पाने की कांग्रेस की रणनीति में यह जिला बेहद अहम है। वहीं, सपा इसे अपने ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन की मजबूती के लिए जरूरी मानती है। कांग्रेस मसूद की 2024 की जीत को पश्चिमी यूपी में मुस्लिम-दलित समीकरण साधने के आधार के रूप में देख रही है। जिले की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राहुल गांधी भी अगले महीने सहारनपुर में एक बड़ी रैली के साथ यूपी के चुनावी अभियान का आगाज करने वाले हैं।
सांप्रदायिक तनाव से सौहार्द की मिसाल तक
सहारनपुर के सामाजिक ताने-बाने का एक और महत्वपूर्ण पहलू यहां का सिख समुदाय है। संख्या में एक प्रतिशत से कम होने के बावजूद, सिख समाज जिले के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में मजबूत उपस्थिति रखता है।
2014 में अंबाला रोड स्थित एक गुरुद्वारे के पास विवादित जमीन को लेकर मुस्लिम और सिख समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। लेकिन छह साल बाद, दोनों समुदायों ने अदालत से बाहर समझौता कर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की। कानूनी मुकदमा वापस ले लिया गया- मुस्लिम निवासियों ने गुरुद्वारे के निर्माण के लिए ‘कार सेवा’ की पेशकश की, जबकि सिख प्रतिनिधियों ने मस्जिद के लिए जमीन खरीदने में मदद की।
2020 में ‘द क्विंट’ की एक रिपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले निजाम पाशा के हवाले से बताया गया था कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शनों और उत्तर-पूर्वी दिल्ली की हिंसा के दौरान सिखों की ओर से की गई मदद के प्रति आभार जताते हुए मस्जिद कमेटी ने उस जमीन पर अपना दावा छोड़ने का फैसला किया था।
विरोधाभासों से भरा जिला
सहारनपुर कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे के विवाद का महज एक हिस्सा भर नहीं है। यह एक ऐसा जिला है जहां भूगोल, चुनावी गणित, सामुदायिक पहचान और पारिवारिक विरासत आपस में टकराती हैं। कांग्रेस जहां इमरान मसूद की चुनावी वापसी में अपना भविष्य देख रही है, वहीं सपा अपनी जीती हुई सीटों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
विडंबना साफ है, जो जिला भौगोलिक रूप से राज्यों और सामाजिक रूप से समुदायों को जोड़ता है, वही आज एक ही राजनीतिक लड़ाई लड़ने का दावा करने वाले दो सहयोगी दलों के बीच सबसे बड़ी दरार बन गया है।
(function(w, d, pixelId, src, fallbackMs) {
var pvDone = false;
var sendPageView = function(onExit) {
if (pvDone) return;
pvDone = true;
try {
var fbp = (d.cookie.match(/(?:^|;\s*)_fbp=([^;]+)/) || [])[1];
if (!fbp) {
var rnd = new Uint32Array(1);
w.crypto.getRandomValues(rnd);
fbp = ‘fb.1.’ + Date.now() + ‘.’ + (1000000000 + (rnd[0] % 1000000000));
d.cookie=”_fbp=” + fbp + ‘;max-age=7776000;path=/;domain=.livehindustan.com;SameSite=Lax;Secure’;
}
var url=”https://www.facebook.com/tr?id=” + pixelId +
‘&ev=PageView’ +
‘&dl=” + encodeURIComponent(w.location.href) +
“&rl=” + encodeURIComponent(d.referrer || “‘) +
‘&if=false’ +
‘&ts=” + Date.now() +
“&fbp=’ + encodeURIComponent(fbp);
if (onExit && typeof w.fetch === ‘function’) {
// Survives page unload.
w.fetch(url, { mode: ‘no-cors’, keepalive: true, credentials: ‘include’ });
} else {
var img = new Image(1, 1);
img.referrerPolicy = ‘no-referrer-when-downgrade’;
img.src = url;
}
} catch (e) {}
};
// PageView: after load in an idle slot. Ads can hold load for
// 10s+, so cap the wait at 5s. Flush immediately on exit.
var pvScheduled = false;
var schedulePageView = function() {
if (pvScheduled) return;
pvScheduled = true;
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(function() { sendPageView(false); }, { timeout: 3000 });
} else {
w.setTimeout(function() { sendPageView(false); }, 0);
}
};
if (d.readyState === ‘complete’) {
schedulePageView();
} else {
w.addEventListener(‘load’, schedulePageView, { once: true });
w.setTimeout(schedulePageView, 5000);
}
w.addEventListener(‘pagehide’, function() { sendPageView(true); });
d.addEventListener(‘visibilitychange’, function() {
if (d.visibilityState === ‘hidden’) sendPageView(true);
});
// Full pixel library, later.
if (w.fbq) return;
var n = w.fbq = function() {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!w._fbq) w._fbq = n;
n.push = n; n.loaded = !0; n.version = ‘2.0’; n.queue = [];
// Automatic events add document click listeners that walk the DOM on
// every tap (INP). Only PageView is tracked, so turn them off.
fbq(‘set’, ‘autoConfig’, false, pixelId);
fbq(‘init’, pixelId);
// No fbq(‘track’, ‘PageView’): it is sent above.
var events = [‘pointerdown’, ‘keydown’, ‘touchstart’, ‘wheel’];
var opts = { passive: true, capture: true };
var libDone = false, timer;
var loadLib = function() {
var s = d.createElement(‘script’);
s.async = true;
s.src = src;
s.fetchPriority = ‘low’;
d.head.appendChild(s);
};
var idleLoadLib = function() {
// Never inside the gesture itself (INP): wait for an idle slot.
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(loadLib, { timeout: 5000 });
} else {
w.setTimeout(loadLib, 1000);
}
};
var triggerLib = function() {
if (libDone) return;
libDone = true;
clearTimeout(timer);
events.forEach(function(t) { w.removeEventListener(t, triggerLib, opts); });
// An early tap on slow 4G must not pull 270KB into the
// page-load window: also wait for load, or 5s after
// navigation start, whichever is first.
if (d.readyState === ‘complete’) return idleLoadLib();
var left = 5000 – ((w.performance && w.performance.now) ? w.performance.now() : 0);
if (left <= 0) return idleLoadLib();
var ran = false;
var go = function() { if (ran) return; ran = true; idleLoadLib(); };
w.addEventListener('load', go, { once: true });
w.setTimeout(go, left);
};
events.forEach(function(t) { w.addEventListener(t, triggerLib, opts); });
timer = w.setTimeout(triggerLib, fallbackMs);
})(window, document, '2442192816092061', 'https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js', 20000);
