चकेरी थानाक्षेत्र के पोखरपुर में सोमवार तड़के चांदी प्रोसेसिंग कारखाने में एक चोर घुसा। वह 18 किलो चांदी लेकर फरार हो गया। इसकी बाजार में कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी पाकर एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। साथ ही फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 




मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी नितिन टोपे की नयागंज में दुकान है, वह नौबस्ता संजय गांधी नगर में रहते है। इसके अलावा उनका पोखरपुर स्थित पवन दाल मिल कंपाउंड में चांदी प्रोसेसिंग का कारखाना है। जिसमें वह बाजार से चांदी लाकर प्रोसेसिंग करने का काम कारखाने में कराते हैं। वह शुक्रवार को चांदी लेकर आए थे। इसका प्रोसेसिंग कर कारखाने में रखी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *