Kanpur: Four trains cancelled, three diverted; here are the full details

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

आसनसोल मंडल के दुर्गापुर-ओंडाग्राम रेलखंड में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते रेलवे ने चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया है जबकि तीन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस (12988) 22 दिसंबर और सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस (12987) 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस (12320) 24 दिसंबर को नहीं चलेगी। वहीं, हावड़ा-शकूरबस्ती एक्सप्रेस (12381) 23 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन खाना, सैंथियां, रामपुरहाट, भागलपुर और किउल होते हुए गया पहुंचेगी। शकूरबस्ती-हावड़ा एक्सप्रेस (12382) और बीकानेर-सियालदह एक्सप्रेस (12260) 22 दिसंबर को गया से किउल, भागलपुर, रामपुरहाट और सैंथियां होते हुए खाना जंक्शन पहुंचेगी।




Source link

अभी अभी की खबरें