Kanpur: Man dies after ingesting a poisonous substance

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

महाराजपुर के कमालपुर गांव में बुधवार दोपहर जहरीला पदार्थ निगलने से संदीप कुमार यादव (29) की मौत हो गई। मुंह से झाग निकलने पर परिजन से सरसौल सीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में कांशीराम अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के मुताबिक संदीप शराब का आदी था। उसकी शादी पांच साल पहले आराध्या यादव से हुई थी जो शादी के बाद से मायके में रह रही है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।



 



Source link

अभी अभी की खबरें