न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey

Updated Tue, 22 Sep 2026 11:54 PM IST


Kanpur: Contractor misappropriates ₹20 lakh, threatens lender; case registered

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



जूही निवासी जीतू सोनकर ने ठेकेदार पर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी सास राजकुमारी रेलवे के लोको इलेक्ट्रिक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुई थीं। कुछ दिन बाद पनकी के शताब्दीनगर निवासी पूर्व परिचित ठेकेदार अजय वर्मा ने मजदूरों का भुगतान करने के नाम पर राजकुमारी से 20 लाख रुपये उधार ले लिए। दो माह में दो लाख रुपये अतिरिक्त देने का भरोसा दिया था। समय बीतने के बाद अजय से संपर्क किया तो गाली गलौज करते हुए रुपये लौटाने से मना कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तक दी। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जांच की जा रही है। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *