कोल्डड्रिंक की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर सीसामऊ निवासी युवक से एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी का लेटर दिखाकर भरोसा जीतने वाले व्यक्ति ने रकम खाते में पहुंचते ही संपर्क बंद कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर बजरिया थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सीसामऊ निवासी शिवम ने पुलिस को बताया कि वह कोल्डड्रिंक की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गूगल पर संपर्क तलाशा था। आरोप है कि करीब 10 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उनसे संपर्क किया। दोनों की मुलाकात गुमटी स्थित मस्ताना रेस्टोरेंट में हुई। वहां आरोपी ने एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, आगरा की ओर से कैंडिड सेल्स एंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम जारी लेटर दिखाया।

आरोपी ने एक लाख रुपये एडवांस जमा करने पर कोड जनरेट होने और चार लाख रुपये देने के बाद माल उपलब्ध कराने की बात कही। भरोसा कर शिवम ने 15 सितंबर को एसबीआई की पी रोड शाखा से आरटीजीएस के जरिए आरोपी के बताए खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद कंपनी की ओर से कोई सूचना नहीं मिली और आरोपी ने भी संपर्क बंद कर दिया। बजरिया इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *