DM warns officials of action if discrepancies found between road repair reports and ground reality

डीएम महेंद्र सिंह तंवर
– फोटो : अमर उजाला

सड़क निर्माण और मरम्मत में लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नोडल अधिकारी जीपीएस आधारित फोटो-वीडियो के साथ जांच रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट और मौके की स्थिति में अंतर मिलने पर संबंधित अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई होगी। यह चेतावनी बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने दी।




उन्होंने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को क्षतिग्रस्त सड़कों का पैचवर्क और नवीनीकरण समय से पूरा कराने को कहा। सभी जोनों में साप्ताहिक समीक्षा, सड़कवार डिजिटल विवरण और विभागों से प्रगति रिपोर्ट मांगी। लंबित टेंडर जल्द पूरे कर काम शुरू कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा ने बताया कि चार मार्गों पर काम चल रहा है। छह सड़कों का नवीनीकरण 30 अक्तूबर तक और 26 सड़कों को दस दिन में आवागमन योग्य बनाया जाएगा। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अखंडेश्वर प्रसाद के अनुसार 12 सड़कों का नवीनीकरण 30 अक्तूबर तक पूरा होगा। नौ पर पैचवर्क पूरा होने के साथ आठ पर जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता जयंत ने बताया कि जीटी रोड के 18 किमी हिस्से में 1.5 किमी पर पैचवर्क शेष है। बैठक में एडीएम सिटी सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *