{“_id”:”6aef532e29973d5882072f47″,”slug”:”kanpur-hallet-hospital-on-alert-for-diwali-20-bed-special-burn-unit-ready-2026-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: दिवाली पर हैलट अस्पताल अलर्ट, 20 बेड की विशेष बर्न यूनिट तैयार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

हैलट अस्पताल
– फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली और भैयादूज के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या अग्निकांड से निपटने के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट अस्पताल में विशेष चिकित्सा तैयारियां की गई हैं। जलने से पीड़ित मरीजों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल परिसर में 20 बेड की विशेष बर्न यूनिट तैयार की गई है। इसके साथ ही प्लास्टिक सर्जन और जनरल सर्जन समेत प्रमुख क्लीनिकल विभागों की विशेष टीमें बैकअप के रूप में तैनात रहेंगी।
इमरजेंसी भवन में नया ऑपरेशन थिएटर (ओटी) भी शुरू किया गया है जहां ट्रॉमा और बर्न के मरीजों की सर्जरी की जा सकेगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि बर्न यूनिट के साथ नई ओटी की भी शुरुआत की गई है। मरीजों के उपचार के लिए अतिरिक्त दवाओं और कोलेजन ड्रेसिंग की व्यवस्था की गई है। वॉर्ड नंबर दो के पीछे गैलरी में अतिरिक्त बेड भी लगाए गए हैं। चिकित्सा व्यवस्था सुचारु रखने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां आगामी आदेश तक निरस्त कर दी गई हैं।

