Kanpur: Dev Deepawali tomorrow; rare celestial alignments taking shape

देव दीपावली 2026
– फोटो : AI

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन वर्धि योग, शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग तथा कृतिका व रोहिणी नक्षत्र जैसे विशेष योगों का संयोग बन रहा है। पूर्णिमा तिथि सोमवार रात 11:42 बजे शुरू होकर मंगलवार की रात 8:23 बजे समाप्त होगी। ये योग नए कार्यों की शुरुआत, पूजा और साधना के लिए उत्तम माने जाते हैं।




गंगा स्नान, दान और शाम को दीपदान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस पावन अवसर पर देवता स्वर्ग से उतरकर गंगा किनारे दीपोत्सव मनाते हैं। इसी कारण इस पर्व को देवताओं की दीपावली (देव दीपावली) कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रीति अग्निहोत्री और आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने के पश्चात अपनी सामर्थ्य के अनुसार गेहूं, चावल, दाल, गुड़ और तिल का दान करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। स्वच्छ वस्त्र देने से कुंडली में शनि और राहु के अशुभ प्रभाव शांत होते हैं। ज्योतिष सिद्धांतों के लिहाज से शुद्ध घी या तिल के तेल का दान करने से इंसान को आरोग्य की प्राप्ति होती है। दूध, दही, शहद, सिंघाड़ा, आंवला और केले का दान करने से कुंडली का चंद्रमा और बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। इससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है।



Source link

अभी अभी की खबरें