कानपुर:मेले के बीच पुरानी रंजिश में चली गोली, महिला सहित तीन घायल – Kanpur: Shots Fired Amid A Fair Due To An Old Enmity; Three People, Including A Woman, Injure

महराजपुर थानाक्षेत्र के तिलशहरी खुर्द गांव में मेले के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। परचून दुकान पर हुई इस घटना में दुकानदार की मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि मेले में जा रहे एक अन्य युवक को भी छर्रा लगा है। पुलिस ने मौके से एक अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, रितेश कुशवाहा पुत्र साजन कुशवाहा गांव में परचून की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि रितेश के एक दोस्त ने आरोपी नितिन के साले के साथ पहले मारपीट की थी, जिसको लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। बताया गया कि नितिन सोमवार को गांव में लगे एक दिवसीय मेले के बहाने आया था। करीब शाम 6 बजे के आसपास वह रितेश की दुकान पर पहुंचा। दुकान पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पहले तो रितेश के समझाने पर नितिन मौके से चला गया इसके बाद वह कुछ ही देर में फिर से वापस आ गया।…




Source