कानपुर3 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें…बारिश के बीच घर का आंगन 25 फीट धंसने से उसमें लड़की गिर गई। 7 घंटे फंसी रहने के बाद उसकी मौत हो गई। रक्षाबंधन पर मुफ्त सफर के ऐलान से बस स्टैंड पर महिलाएं बसों में धक्का-मुक्की कर चढ़ सकीं।

जाजमऊ-रामादेवी सर्विसलेन सड़क धंस गई। 5 मीटर लंबा और 4 फीट गहरा गड्ढा होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।क्रैश विमान की जांच करने के लिए डीजीसीए और AAIB की टीम पहुंची। ट्रेनी पायलट का शव देखते ही माता-पिता बदहवास हो गए। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए…

1- RTO में छापेमारी के बाद 2 बाबू सस्पेंड: वाहन बेचने के बहाने लोगों को फंसाने वाला अरेस्ट

कानपुर RTO में छापेमारी के बाद शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीनियर क्लर्क मधुर मिश्रा और बाबू विपिन कुमार को सस्पेंड कर दिया है। अपर परिवहन आयुक्त चित्रलेखा सिंह के आदेश पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। छापेमारी के बाद आरटीओ कार्यालय की शिकायतें भी आने लगी हैं। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के पास पहुंची शिकायतों में आरटीओ परिसर में ठगी का मामला सामने आया।पूरी खबर पढ़ें

2- नगर निगम में 400 ठेकेदार जांच के घेरे में:अब अफसरों और सिंडीकेट का खुलेगा राज

कानपुर नगर निगम में ठेकेदारों के सिंडिकेट और टेंडर प्रक्रिया में मिलीभगत की परतें खोलने के लिए जिला प्रशासन ने एक जांच समिति गठित कर दी है। सीडीओ अनुभव जे. जैन के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय समिति रजिस्टर्ड ठेकेदारों के दस्तावेजों और उनके कामकाज से लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच करेगी। समिति को पांच दिनों के अंदर अंतरिम और 10 कार्य दिवस में अंतिम रिपोर्ट देनी होगी।पूरी खबर पढ़ें

3- पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन ठेकेदारों को डराकर टेंडर वापस कराता: चीफ इंजीनियर भी जांच के घेरे में

कानपुर नगर निगम में टेंडर और फर्म रजिस्ट्रेशन में घोटाले के मामले में पुलिस का एक्शन जारी है। स्वरूप नगर और फजलगंज में रसूखदार ठेकेदारों और फर्मों पर 6 एफआईआर के बाद SIT की नजर अब पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन पर टेड़ी हो गई है।SIT की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एसोसिएशन पूल के बाहर के ठेकेदारों को डरा धमकाकर उन्हें टेंडर न डालने का दबाव बनाते थे। पैसों की मांग की जाती थी।पूरी खबर पढ़ें

4- आंगन 25 फीट धंसा, गिरकर लड़की की मौत: 7 घंटे फंसी रही, 60 जवानों ने गड्ढा खोदकर निकाला

घर का आंगन अचानक धंसने से 25 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरी लड़की को 7 घंटे के ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल लिया गया। लेकिन अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा शुक्रवार सुबह 6:40 बजे हुआ। रक्षाबंधन पर 18 साल की यशी सविता नहाकर बाथरूम से बाहर निकली थी। जैसे ही उसने अपना एक कदम आंगन की तरफ बढ़ाया, नीचे की जमीन धंस गई। यशी नीचे मौजूद बोरिंग में समा गई। पूरी खबर पढ़ें

5- पिता बोले- पायलट बनकर आने वाला था बेटा: सफलता की दहलीज पर जिंदगी ने धोखा दिया

परिवार को इंतजार था कि 5 दिन बाद बेटा पायलट बनकर आएगा। एक दिन पहले ही बात हुई थी। उसने कहा था कि बस 2 सितंबर को वापस आ रहा हूं। 190 घंटे की ट्रेनिंग हो गई है, 10 घंटे की बची है। परिवार में बहुत खुशी थी कि बेटा पायलट बनकर लौट रहा है। अब सब कुछ बिखर गया।’ ये बातें कानपुर में क्रैश हुए ट्रेनिंग विमान में जान गंवाने वाले अभिषेक पुजारी के पिता प्रभाकर राजू पुजारी ने दैनिक भास्कर से कहीं। पूरी खबर पढ़ें

6- बस स्टैंड पर महिलाएं बसों में धक्का-मुक्की कर चढ़ीं: बोलीं-इससे अच्छा तो पैसे देकर जाते

कानपुर में रक्षाबंधन पर फ्री बस यात्रा का लाभ लेने के लिए झकरकट्टी बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए घरों से निकलीं, लेकिन बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने से बसों में जगह कम पड़ गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद लखनऊ जाने वाली बसें स्टैंड पर पहुंचते ही भर जा रही हैं। कई महिला यात्रियों को बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा।पूरी खबर पढ़ें

7- जेल में 1407 बहनों ने बांधी राखी:भावुक होकर बोलीं- सभी को हैप्पी रक्षाबंधन

रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर कानपुर जिला कारागार में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। सुबह 7 बजे से ही अपने भाई से मिलने के लिए पहुंचने लगी थीं। हाथों में राखी और मिठाई लेकर बहनों ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मुलाकात के दौरान जेल में बंद भाइयों को रक्षा सूत्र बांधते समय बहनों की आंखें नम हो गईं। पूरी खबर पढ़ें

8- जाजमऊ-रामादेवी सर्विसलेन सड़क धंसी:5 मीटर लंबा और 4 फीट गहरा गड्ढा हुआ

कानपुर में जाजमऊ-रामादेवी सर्विसलेन पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। करीब 5 मीटर लंबाई और 4 फीट गहराई तक सड़क धंसने से मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। सड़क धंसने के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास पेड़ लगाकर रास्ते को घेर दिया, ताकि कोई वाहन या राहगीर गड्ढे में न गिर जाए। पूरी खबर पढ़ें

9- जलभराव पर कांग्रेस नेताओं ने चलाई कागज की नाव, पार्षद बोले- जलभराव के जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो

कानपुर में बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव को लेकर अब जनप्रतिनिधि और नेता अलग-अलग अंदाज में विरोध जता रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तर पवन गुप्ता ने फूलबाग स्थित एलआईसी चौराहे पर जलभराव के बीच कागज की नाव चलाकर नगर निगम के दावों पर सवाल उठाए। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष कौशल बाल्मिकी और भाजपा पार्षद ने भी जलभराव को लेकर विरोध जताया था।पूरी खबर पढ़ें

10- नून नदी में 2 लड़कियां डूबीं: बकरी चराने गई थीं, पैर फिसलने से हादसा

रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार शाम चौबेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में नून नदी में पैर फिसलने दो लड़कियां डूब गईं। हादसे में ग्रामीणों ने एक लड़की को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरी का पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोर नदी में लापता लड़की की तलाश में जुटे रहे। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था।पूरी खबर पढ़ें



Source link