कटेरा। कटेरा-बंगरा मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल गए। सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम कनौरा निवासी लखन, उनकी पत्नी शीला और पुत्र मिंटू बाइक से जा रहे थे। कटेरा-बंगरा रोड पर सामने से आ रही मारुति अर्टिगा कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और कटेरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया गया। संवाद




Source link