जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। मूसानगर में पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में चल रही कथा व संत सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा आ गई तो बिजली, राशन व पानी सब बंद हो जाएगा। इनकी सरकारों में गुंडे पुलिस के पीछे रहते थे लेकिन भाजपा सरकार में पुलिस ही गुंडों के पीछे है। राधे राधे कमल का बटन दबा दे याद रखना है।
उन्होंने कहा कि सपा पीडीए बना ले या कुछ भी बना ले भाजपा कहीं जाने वाली नहीं है और बहुमत से सरकार प्रदेश में आएगी। भाजपा सरकार में हर वर्ग के लिए काम किया गया है। सपा सरकार में बिजली का हाल किसी से छिपा नहीं है, अपराधी हर तरफ हावी थे, आज भाजपा सरकार में बिजली की आपूर्ति बेहतर हुई है, अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या जेल में हैं। आने वाले चुनाव में जनता का प्यार इसी तरह से मिलेगा जैसा पहले मिला था।