चित्रकूट। मानिकपुर-मारकुंडी-डुडैला मार्ग पर अब गड्ढों का दौर खत्म होने वाला है। लंबे इंतजार के बाद इस सड़क के नवीनीकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि जनवरी 2027 तक यह मार्ग पूरी तरह चमक जाएगा।

यह मार्ग सिर्फ एक सड़क नहीं बल्कि यूपी-एमपी को जोड़ने वाली लाइफलाइन है। मानिकपुर से निकलकर यह सीधे मध्य प्रदेश की सीमा तक जाता है। रोजाना इस पर खनिज वाहनों, यात्री बसों, किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का भारी दबाव रहता है। सड़क जर्जर होने से लोगों को धूल, गड्ढे और हिचकोलों भरा सफर झेलना पड़ता था। अब नई सड़क से यह दर्द खत्म हो जाएगा। इस मार्ग को सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण योजना में शामिल किया गया है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में किमी एक से 11 और 21 से 39.05 तक कुल 30.05 किमी लंबाई के लिए 1054.62 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। सड़क बनते ही करीब 15 गांवों की तस्वीर बदल जाएगी। मानिकपुर, सरहट, डांडी कोलान, बराहमाफी, जारोमाफी, गोपीपुर, मारकुंडी, डोडामाफी, टिकरिया, मनगवां, बंबिया, इटवां डुडैला, खजुरिहा अहिरान, छोटी-बड़ी पाटिन के ग्रामीणों को तहसील, ब्लॉक और मंडी तक पहुंचना आसान हो जाएगा। किसानों का अनाज समय पर मंडी पहुंचेगा और व्यापारियों का माल भी बिना रुकावट आ-जा सकेगा।

————-

फोटो 24 सीकेटीपी 23 सुंदर यादव। संवाद

बारिश के बाद सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई थी। कई जगह पुलिया टूटने से सतना जाने का मार्ग बंद हो गया था। अब सड़क निर्माण होने से आवागमन में सहूलियत मिलेगी। -सुंदर यादव, मानिकपुर

———–

फोटो 24 सीकेटीपी 22 प्रदीप शुक्ला। संवाद

कई महीनों से सड़क में आवागमन में परेशानी हो रही थी। पुलों की मरम्मत के साथ सड़क का काम तेजी से चल रहा है। अब आने-जाने में होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। -प्रदीप शुक्ला, मारकुंडी

——

बिटुमिनस कंक्रीट के साथ नवीनीकरण का काम तेजी से चल रहा है। विभाग का दावा है कि नए साल पर यह मार्ग पूरी तरह चमक उठेगा। -अखिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता

फोटो 24 सीकेटीपी 22 प्रदीप शुक्ला। संवाद

फोटो 24 सीकेटीपी 22 प्रदीप शुक्ला। संवाद

फोटो 24 सीकेटीपी 22 प्रदीप शुक्ला। संवाद

फोटो 24 सीकेटीपी 22 प्रदीप शुक्ला। संवाद



Source link