Kanpur Accident: Car bonnet and seat fused together; 12 people trapped for 50 minutes, three dead

कानपुर सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजपुर में रूमा हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो में फंसे 12 लोगों को करीब 50 मिनट तक चले रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला जा सका। 100 से ऊपर की रफ्तार में खड़े ट्रक के पीछे घुसी स्कॉर्पियो की छत तक उड़ गई। वहीं, कार का बोनट और सीट आपस में चिपक गईं। वाहन में बैठे 12 में से भाई-बहन और चालक की जान चली गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्से और गैस कटर की मदद से कार के पार्ट्स काटकर एक-एक करके सभी को बाहर निकाला।




झारखंड के गांव बड़े बिगहा निवासी चट्टा कर्मचारी वकील यादव ने बताया कि उनके भाई बिरजू ने हरियाणा के सिरसा में घर बनवाया है। बेटी अनीशा कुमारी, रिया के स्कूलों की छुट्टी होने के कारण और साली सविता को एक महीने पहले छोड़ आए थे। रविवार रात करीब 11:30 बजे वह सिरसा से उन लोगों को लेकर स्कॉर्पियो से निकले थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *