कासगंज में एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर कासगंज पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंटों की तामील के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाना ढोलना और कोतवाली कासगंज पुलिस ने कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पे
.
ढोलना पुलिस ने छह वारंटी पकड़े
थाना ढोलना पुलिस ने दबिश देकर छह वारंटियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश, प्रमोद, नन्नू, सियाराम, रूप किशोर और श्यामलाल के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, इन सभी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस टीमों ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें घरों के बाहर से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को कासगंज कोर्ट में पेश किया गया।

कासगंज कोतवाली पुलिस ने 5 को पकड़ा
इसी अभियान के तहत कोतवाली कासगंज पुलिस ने भी पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें लव कुमार, राजीव, सर्विन्द्र, कल्ला और कल्लू शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि विशेष अभियान का उद्देश्य न्यायालय से जारी वारंटों की समयबद्ध तामील कराना और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
