वाराणसी. भोलेनाथ की नगरी काशी अपने स्वाद के लिए भी जानी जाती है. काशी की गलियों में एक छोटी सी दुकान है ‘भैरव सरकार’. इस दुकान पर चाट और कचौड़ी ही नहीं बल्कि बनारस की फेमस मशहूर मिठाई पलंगतोड़ बनाई जाती है. 10 से 12 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इस मिठाई को तैयार किया जाता है. स्वाद ऐसा की कुछ घंटों में ही भैरव सरदार की दुकान से यह मिठाई फटाफट बिक जाती है. खास बात ये है कि दिवाली से होली के बीच ही लोग इसका स्वाद चख पाते हैं. बनारस के चौक क्षेत्र के पक्के महाल में स्थित परशुराम मंदिर के सामने भैरव सरदार की पुरानी दुकान है. इसी दुकान पर आपको पलंगतोड़ मिठाई मिलेगी. लोकल 18 से भैरव सरदार के बेटे नीरज बताते हैं कि पहली बार उनके दादा लाला सरदार ने इसे बनाया था. बदलते वक्त में उनके पिता भैरव सरदार ने इनमें नया तड़का लगाया. कुछ और चीजें ऐसी डालीं, जिसके बाद इसका स्वाद और भी लाजवाब हो गया.

कितने रुपये कीमत

नीरज बताते हैं कि वे हर दिन करीब 8 किलो पलंगतोड़ मिठाई तैयार करते हैं, जो चंद घंटों में ही बिक जाती है. पलंगतोड़ मिठाई बनाने का पूरा प्रोसेस 10 से 12 घंटों का है. सबसे पहले उपले को जलाया जाता है. फिर उपले के आंच पर ही दूध को पकाते हैं. इसके बाद पके हुए दूध से मलाई की परतों को उतारा जाता है. मलाई के अलग-अलग परतों के बीच केशर, पिश्ता, लौंग और इलायची डाली जाती है. अंतिम परत के ऊपर भी ड्राई फ्रूट्स डाला जाता है. इस तरह लंबे प्रोसेस के बाद पलंगतोड़ मिठाई तैयार होती है. इसकी कीमत 1600 रुपये प्रति किलो है.

Asli paneer ki pahchan : पनीर असली है या नकली? कभी नहीं खाओगे गच्चा, जौनपुर के खाद्य अधिकारी ने बताई ऐसी ट्रिक

ऐसे पड़ा पलंगतोड़ नाम

इस मिठाई के पलंगतोड़ नाम पड़ने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है. करीब 50 साल पहले जब इसे तैयार किया गया तो सुहागरात के लिए इस मिठाई को बेहद खास माना जाता था. बाद में इसी मिठाई को लोग आम बोलचाल में पलंगतोड़ कहने लगे. जिसके बाद यह मिठाई पलंगतोड़ नाम से फेमस हो गई. नीरज बताते हैं कि इस मिठाई में ड्राई फ्रूट्स, केशर और लौंग-इलायची की मात्रा बेहद ज्यादा होती है, इसलिए इसका सेवन सिर्फ ठंड के सीजन में किया जाता है. यही वजह है कि सिर्फ दिवाली से होली के बीच भैरव सरदार की दुकान पर यह मिठाई मिलती है.

विज्ञापन



Source link