
राजधानी लखनऊ में गर्ल्स कॉलेज के बाहर खड़ी ज्यादातर वैन गाड़ियों में न तो कैमरा लगा है, न ही मेडिकल किट है। ज्यादातर गाड़ियां परिवाहन विभाग के नियमों को पूरा नहीं करती हैं। इतना ही नहीं किसी भी गाड़ी पर चालक का नाम भी नहीं लिखा। पूछने पर ड्राइवर ने कहा कि कैमरा लगा है। लेकिन, देखने पर कैमरा नजर नहीं आया।
