संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar

Updated Tue, 01 Sep 2026 12:29 PM IST

कांगो से आगरा लाैटे दो युवकों को परिवार सहित आइसोलेट कर दिया गया है। इबोला संक्रमण की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो युवकों की स्क्रीनिंग की। साथ टीम उन पर नजर बनाए रखे है।


Two youths returned to Agra from Congo in isolation along with families due to Ebola virus screening process

इबोला
– फोटो : एएनआई



विस्तार

कांगो से आगरा लाैटे दो युवकों में इबोला वायरस के संक्रमण की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची। परिजन सहित दोनों को स्वास्थ्य टीम ने आइसोलेट कर दिया है। दोनों में इबोला संक्रमण को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। 


प्रभारी सीएमओ डॉक्टर अमित रावत ने बताया कि अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस चल रहा है। ऐसे में इन देशों से आने वाले सभी लोगों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जाती है। इनकी भी स्क्रीन की गई है। इनमें किसी तरह के कोई लक्षण नहीं है। नमूने भी नहीं लिए गए हैं। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सात दिन तक निगरानी की जाती है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *