Agra: Ganga Water Wasted for Two Days, Residents Warn of Protest

गंगाजल की बर्बादी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के यमुनापार क्षेत्र में वार्ड-67 के यमुना ब्रिज स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने गंगाजल की पाइपलाइन पिछले दो दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। मंगलवार को सड़क पर लाखों लीटर गंगाजल नालियों में बहकर बर्बाद हो गया। इस विभागीय लापरवाही से आक्रोशित लोगों ने जल्द मरम्मत न होने पर जलकल विभाग के घेराव की चेतावनी दी है।


सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप पाठक ने बताया कि शिकायत के बाद जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता और क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि ने बीते दिन मौके का निरीक्षण कर जल्द समाधान का भरोसा दिया था। अगले दिन शाम तक भी कोई कर्मचारी मरम्मत के लिए नहीं पहुंचा। आरोप है कि संपर्क करने पर त्योहार और श्रमिकों के औजार पूजन का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया।

स्थानीय निवासियों ने जलकल विभाग के उच्च अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल से फटी पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे जलकल विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे। जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव का कहना है कि जल्द ही लीकेज की मरम्मत कराई जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *